
*संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का कृषि राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया शुभारंभ।*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर को किया गया सम्मानित।*
भास्कर न्यूज़ टुडे/आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
रामपुर: 👉 नीति आयोग के निर्देश पर संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन माननीय कृषि राज्य मंत्री  बलदेव सिंह औलख की उपस्थिति में रामपुर शहर स्थित रंगोली मंडप में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी विकासखंड सैदनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा वर्कर, एएनएम और सहायक अध्यापक सहित अन्य 50 फ्रंटलाइन वर्कर को राज्य मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अन्य विभिन्न विकास कार्यों एवं जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर वोकल फॉर लोकल थीम पर बनाई गई आकांक्षा हॉट में जनपद के ओडीओपी उत्पाद से संबंधित स्टाल लगाए गए जिनका अवलोकन राज्य मंत्री द्वारा किया गया।
इस दौरान मा. राज्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 6 माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया साथ ही सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट का वितरण भी कराया गया।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजनमानस तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाकर जनपद के सैदनगर ब्लॉक ने उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया है।
चिकित्सा, शिक्षा व अन्य सभी विभागों ने अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया है तभी यह सफलता मिली है। इसमें आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अहम योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को जनपद के अधिकारियों द्वारा धरातल पर लाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश स्तर पर जनपद रामपुर के ब्लॉक सैदनगर की प्रशंसा हुई है और ब्लॉक के विकास के लिए मा. मुख्यमंत्री द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गयी है।
मुख्य विकास अधिकारी  नंदकिशोर कलाल ने बताया कि शासन द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकासखंड सैदनगर में संपूर्णता अभियान जुलाई से सितंबर 2024 के मध्य चलाया गया। इस कार्यक्रम में आधारभूत अवसंरचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में चेयरमैन जिला सहकारी बैंक  मोहन लाल सैनी और पूर्व सांसद घनश्याम लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

 
									 
	 
			

























 
			 
			