*जनपद में *विश्व मच्छर दिवस* मनाया जाएगा-डॉ०. सत्यप्रकाश*
👉भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
रामपुर: 👉प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि जनपद में 20 अगस्त, 2025 को “विश्व मच्छर दिवस” मनाया जाना है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आमजन को मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु जागरूक किया जा रहा है और सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी लोगों को सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग हेतु जागरूक किया जा रहा है। कूलर के पानी को प्रत्येक सप्ताह निकालकर, धोकर, पोंछकर एवं सुखाकर ही पुनः प्रयोग किया जाये ताकि इससे होने वाली बीमारियो के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी प्रकार फ्रिज के पीछे नीचे की ओर लगी ट्रे के पानी को भी निकालकर, धोकर-पोंछकर एवं सुखाकर पुनः प्रयोग करने हेतु जानकारी दी जा रही है। साथ ही सभी क्षेत्रों के नालियों में लार्वा निरोधक रसायन का छिड़काव कराया जा रहा है। कंटेनरों में जलभराव न होने के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जा रहा है।
परिवार के किसी भी सदस्य को यदि बुखार आदि के लक्षण पाये जाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर डेंगू, मलेरिया की जाँच अवश्य कराने हेतु के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जा रहा है।