
![]()
*जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश*
*आभा आईडी, ई-संजीवनी, जेएसवाई भुगतान एवं आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर : 👉जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
👉*आभा आईडी बनाने एवं ई-सुश्रुत के प्रयोग पर जोर*
बैठक में आभा आईडी की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और समस्त चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ई-सुश्रुत के माध्यम से ही दवा लिखने, पैथोलॉजी जांच, मरीजों के एडमिशन एवं डिस्चार्ज की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
👉*ई-संजीवनी ओपीडी में तत्काल सुधार के निर्देश*
जिलाधिकारी ने ई-संजीवनी ओपीडी की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनगर की स्थिति में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर ई-संजीवनी सेवाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।
👉 *जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के शत-प्रतिशत भुगतान के निर्देश*
जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार में भुगतान की स्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी स्वार को तत्काल शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर जेएसवाई लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 28 अगस्त 2026 तक शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
👉*आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश*
आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को 10-10 पात्र परिवार चिन्हित कर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें।
सीएचसी शाहबाद में जिन सीएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए गए हैं, उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार वेतन कटौती की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
👉 *टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि के निर्देश*
जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक मिलक, चिकित्सा अधीक्षक शाहबाद एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चमरौआ को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित टीकाकरण कार्य को अभियान चलाकर पूरा कराते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहित से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर करें और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
👉बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दीपा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. बीसी सक्सेना, जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
































