*बिलासपुर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बाँटे स्कूली बैग – बोले, ‘दिव्यांग बच्चों सहित हर बच्चे को मिले समान अवसर’*

Loading

*बिलासपुर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बाँटे स्कूली बैग – बोले, ‘दिव्यांग बच्चों सहित हर बच्चे को मिले समान अवसर’*

✍️*भास्कर न्यूज टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर (रामपुर)।* बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल करते हुए *नगर पालिका परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष चित्रक मित्तल* ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ *मोहल्ला सोमवार का बाजार स्थित पीएम श्री विद्यालय एवं दिव्यांग बच्चों के विद्यालय* में छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए।

बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बच्चे अपने नए बैग को हाथों में उठाकर खुशी से झूमते नजर आए।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्री मित्तल ने कहा कि *’पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत’* के संकल्प को साकार करने के लिए बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके सपनों को नई उड़ान देना मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने आगे कहा कि *दिव्यांग बच्चों सहित प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, जिससे वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सकें। शिक्षा ही मजबूत समाज और विकसित भारत की नींव है।*

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:*
इस कार्यक्रम में *पीएम श्री विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता गुप्ता* सहित शिक्षिकाएं *शालू त्यागी, नेहा आले, कमलजीत कौर, विजय लक्ष्मी और पुष्पा देवी* मौजूद रहीं।

नगर में इस पहल की खूब सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर