
![]()
*बेटी के पिता को न्याय दो – दहेज हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल, पिता ने कोर्ट में लगाई गुहार*
✍️*भास्कर न्यूज टुडे*✍️
*प्रधान संपादक: आर के कश्यप*
*रामपुर।* 👉थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित पिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और FIR दर्ज करने की मांग की है।
👉*क्या है पूरा मामला – पिता के अनुसार:*
पीड़ित भूकन लाल सैनी आयु करीब 45 वर्ष निवासी- मझरा भटपुरा, थाना टांडा रामपुर ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता का विवाह 24.11.2025 को जितेन्द्र सैनी आयु 25 वर्ष पुत्र जोगेन्दर ग्राम – अजीतपुर थाना सिविल लाइन रामपुर के साथ हुआ था। आरोप है कि दो लाख रुपये और अल्टो कार की दहेज मांग पूरी न होने पर 27.09.2026 को पुत्री की हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में मु.अ.सं. 409/2026 धारा 85, 80(2) BNS व 3/4 DP Act में मुकदमा दर्ज है, जिसमें तीन आरोपी जेल में हैं।
👉*पोस्टमार्टम पर उठाए सवाल – पिता का आरोप:*
पिता का आरोप है कि दिनांक 28.09.2026 को जिला अस्पताल रामपुर में हुए पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर द्वारा बताया गया कि मृतका की लेफ्ट किडनी नहीं है।
पिता का कहना है कि मृत्यु से पहले उजाला अल्ट्रासाउंड, गन्ना मिल रोड रामपुर में कराए गए अल्ट्रासाउंड में दोनों किडनियां नॉर्मल थीं। पिता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि *कथित तौर पर* साजिश के तहत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेफ्ट किडनी को एब्सेंट दिखाकर झूठी व फर्जी रिपोर्ट बनाई गई। पिता का यह भी आरोप है कि जब वह 21.10.2026 को जिला अस्पताल में शिकायत करने गए तो उन्हें गाली-गलौच कर भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
👉*उपरोक्त सभी आरोप प्रार्थी द्वारा न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप हैं, जिनकी पुष्टि विवेचना से होनी बाकी है।*
👉*पुलिस से नहीं मिली मदद तो पहुंचा कोर्ट:*
पीड़ित पिता के अनुसार थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने 23.10.2026 को एसपी व डीएम रामपुर को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामपुर के समक्ष धारा 173(4) BNSS के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल कर FIR दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की है।
👉*पीड़ित पिता की मांग:*
1. पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फॉरेंसिक व मेडिकल बोर्ड से पुनः जांच हो।
2. मृत्यु से पूर्व के अल्ट्रासाउंड व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मिलान किया जाए।
3. यदि किडनी गायब होने का तथ्य सही पाया जाए तो दोषी डॉक्टरों व अन्य मुल्जिमों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
4. पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
एक बेटी के पिता को न्याय मिलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भास्कर न्यूज टुडे प्रशासन से मांग करता है कि मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।
































