*रामपुर में 2051 मतदेय स्थल एवं 1095 मतदान केन्द्र निर्धारित, राजनीतिक दलों के साथ बैठक में दी गई जानकारी*

Loading

*भास्कर न्यूज़ टुडे – रामपुर*

*रामपुर में 2051 मतदेय स्थल एवं 1095 मतदान केन्द्र निर्धारित, राजनीतिक दलों के साथ बैठक में दी गई जानकारी*

*रामपुर।* जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के समस्त मतदेय स्थलों को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। अनुमोदन के बाद विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों की सूची जनपद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

*विधानसभा क्षेत्रवार विवरण इस प्रकार है -*

👉 *34-स्वार -* 383 मतदेय स्थल एवं 190 मतदान केन्द्र
👉 *35-चमरौवा -* 376 मतदेय स्थल एवं 217 मतदान केन्द्र
👉 *36-बिलासपुर -* 432 मतदेय स्थल एवं 266 मतदान केन्द्र
👉 *37-रामपुर -* 409 मतदेय स्थल एवं 165 मतदान केन्द्र
👉*38-मिलक (अ.जा.) * 451 मतदेय स्थल एवं 257 मतदान केन्द्र

इस प्रकार जनपद में कुल *2051 मतदेय स्थल एवं 1095 मतदान केन्द्र* निर्धारित किए गए हैं।

बैठक में मतदेय स्थलों की अनुमोदित सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रति भी दी गई और अधिक से अधिक अर्ह एवं छूटे हुए मतदाताओं के फार्म-6 भरवाने में सहयोग की अपील की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना आवश्यक है। इसके लिए राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर