
![]()
*बिलासपुर में छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण, घाट पर सफाई, प्रकाश व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*बिलासपुर।* नगर पालिका परिषद बिलासपुर में आयोजित होने वाले पावन छठ पूजा महापर्व एवं गंगा स्नान के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल भाकड़ा (डाम) पर पहुँचकर नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व का आयोजन हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
अध्यक्ष ने कहा – श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है।
































