
![]()
*यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत रामपुर पुलिस का जागरूकता अभियान*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*रामपुर।* 👉यातायात माह नवम्बर-2026 के दृष्टिगत शनिवार दिनांक 14.11.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा यातायात पुलिस के साथ थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत आमजनमानस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चालकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई –
👉*दोपहिया वाहन चालकों को:* हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही मौके पर हेलमेट वितरित किए गए।
👉 *चारपहिया वाहन चालकों को:* सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए कहा गया।
👉 *गति सीमा:* निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की अपील की गई।
👉*मोबाइल फोन:* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति सचेत किया गया।
👉*पैदल यात्रियों को:* सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
अभियान के दौरान आमजनमानस ने पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना की और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
































