
![]()
*आम आदमी पार्टी के 2022 विधानसभा प्रत्याशी निर्मल सिंह बाजवा भाजपा में शामिल, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिलाई सदस्यता*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*रामपुर / बिलासपुर।*👉 विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशी रहे निर्मल सिंह बाजवा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने निर्मल सिंह बाजवा को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया। इस अवसर पर बाजवा के साथ आए अनेक समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
*मंत्री की कार्यशैली और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया निर्णय*
भाजपा में शामिल होने के बाद निर्मल सिंह बाजवा ने कहा कि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की कार्यशैली, क्षेत्र के प्रति सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता से वे काफी प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्री जी के नेतृत्व में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। क्षेत्र में सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण, आवागमन की बेहतर सुविधा, बिजली व्यवस्था में सुधार, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बाजवा ने कहा कि बलदेव सिंह औलख जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। क्षेत्र में दिखाई दे रहे विकास कार्य ही इसका प्रमाण हैं। उन्होंने मंत्री जी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
*मोदी-योगी के नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा में जताया भरोसा*
निर्मल सिंह बाजवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में विकास और जनकल्याण के अनेक कार्य हो रहे हैं। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मूल मंत्र *’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’* में उनका पूरा भरोसा है। इन्हीं नीतियों और विकास की सोच से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
बाजवा ने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। भाजपा परिवार के सदस्य के रूप में वे पार्टी की नीतियों के अनुरूप क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समर्थकों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प व्यक्त किया।
*राज्यमंत्री ने किया स्वागत, कहा – भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान*
इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने निर्मल सिंह बाजवा और उनके साथ भाजपा में शामिल हुए सभी समर्थकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान और प्रतिभा के अनुरूप काम करने का अवसर मिलता है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से काम करते हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। भाजपा में शामिल हुए सभी नए साथियों का पूरा सम्मान किया जाएगा। सभी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता एवं निर्मल सिंह बाजवा के समर्थक उपस्थित रहे।
































