*मुख्य चिकित्साधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक।*

Loading

*मुख्य चिकित्साधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक।*

भास्कर न्यूज टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏

रामपुर: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यमूर्ति तोमर ने सीएमओ कार्यालय के सभागार में 1 से 31 जुलाई 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई 2025 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये। सभी चिकित्साधिकारियों को यह निर्देशित किया कि मलेरिया, डेंगू, जे०ई० एवं अन्य संचारी रोगों से जो भी रोगी ग्रसित हो, उनका निर्धारित समयानुसार फॉलो-अप अवश्य किया जाये।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर रोगी के घर जाकर या दूरभाष द्वारा भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाये। अधिशासी अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार फॉगिंग, नालियों की साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में, अभियान के तहत झाडियों की कटाई एवं विशेष साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
‘शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित किया कि छात्र/छात्राओं को संचारी रोग के नियंत्रण हेतु संवेदीकरण करें। पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतिस्पर्धा, निबन्ध लेखन इत्यादि माध्यमों से छात्रों को रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया जाये।
11 जुलाई से प्रारम्भ हुये दस्तक अभियान में फ्रन्ट लाईन वर्कर्स, (आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री) द्वारा बुखार के रोगियों, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों, एक्यूट डायरियल डिजीजेज (दस्त रोग) के लक्षण युक्त बच्चों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कुष्ठ रोग, फाईलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार की जायें। सम्बन्धित सभी विभागों को अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर