*विवाहिता ने कारपेंटर पर लगाया गम्भीर आरोप*

Loading

*विवाहिता ने कारपेंटर पर लगाया गम्भीर आरोप*

*विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई मांग की ।*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर।👉एक विवाहिता ने दूसरे समुदाय के एक कारपेंटर पर शादी का दबाव बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सोमवार शाम विहिप के जिला सहमंत्री विजय कोहली और नगराध्यक्ष प्रमोद दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय कोतवाली पहुंचे।उन्होंने थाने के गेट पर प्रदर्शन किया और नवागत प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मुलाकात की।पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर सौंपकर बताया कि उनके पति जनरल स्टोर चलाते हैं।एक साल पहले उन्होंने एक दूसरे समुदाय के कारपेंटर से घर का फर्नीचर बनवाया था,जिसका भुगतान हो चुका है।पीड़िता के अनुसार, फर्नीचर के काम के दौरान वह और उनके बच्चे घर पर अकेले होते थे,और कारपेंटर की नीयत ठीक नहीं थी।काम खत्म होने के बाद भी,वह व्यक्ति बच्चों से मिलने के बहाने पीड़िता के पति की गैरमौजूदगी में घर आने लगा।जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो कारपेंटर ने उनका परिवार बर्बाद करने की धमकी दी।पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वह व्यक्ति उन पर जबरन शादी करने और धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा,जिससे वह परेशान हैं।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है।उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला ‘लव-जिहाद’ का नहीं लगता है।पुलिस मामले की जांच कर रही है,और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर