

![]()
*संत शिरोमणि रविदास जयंती तुरैहा मछुआ समाज के तत्वाधान में बड़ी धूमधाम से मनाई गई*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर:👉 रामपुर में दिनाँक -1 फरवरी दिन रविवार को तुरैहा मछुआ समाज के तत्वाधान में संत रविदास जयंती पर सराए गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा कि समाधि संतोषी माता मंदिर पर समाज की मासिक बैठक में संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि आज समाज संत रविदास के बताएं मार्ग से भटक गया है। संत रविदास जी ने समाज को एकजुट होकर शिक्षित होने का संदेश दिया था। महिलाओं को भी सशक्त बनाने का प्रयास किया था। इससे पूर्व संत रविदास जी के चित्र पर मालय अर्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके मार्ग पर चलने की समाज के लोगों से अपील की। इस मौके पर सभासद विनोद एडवोकेट, जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा एडवोकेट, रामकिशोर तुरैहा, अर्जुन कुमार, कमल मुन्ना, अरविंद राज, हरिशंकर , अजय प्रधान, अरविंद राज, कृपाल सिंह धर्म सिंह, राजीवकुमार, संतोष कुमार, सुभाष चन्द्र बाल किशन, गोविंद राम, विक्रम सिंह मेवीराम, आदि लोगमौजूद रहे







































