
![]()
*भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष ने किया नए पदाधिकारी का चयन*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर। 👉भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष हरीशंकर यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने एवं महिला तथा मजदूर मोर्चा को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की रुबी अंसारी जी को जिला महासचिव तथा बबलू अंसारी जी को भारतीय किसान क्रांति यूनियन मजदूर मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष हरीशंकर यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी किसान, मजदूर, महिला एवं गरीब वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करें और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाएं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंसा देवी, माया देवी, अफ्जल शेख, नदीम अहमद सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
































