*मुख्य चिकित्साधिकारी ने दयावती मोदी अकेडमी में किया एम.आर. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ।*

Loading

*मुख्य चिकित्साधिकारी ने दयावती मोदी अकेडमी में किया एम.आर. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ।*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : 👉जनपद में मीजल्स, रुबेला (एम.आर.) टीकाकरण से पूरी तरह छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 से 28 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर टीकाकृत किया जाएगा।
इस अभियान का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. के.के. चहल द्वारा दयावती मोदी अकेडमी वाटिका स्कूल में आयोजित टीकाकरण सत्र कार्यक्रम में फीता काटकर किया गया। इस दौरान एम.आर. वैक्सीन से स्कूल के 50 बच्चों को वैक्सीनेट किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी शिक्षण संस्थान (स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसे इत्यादि) में अध्यनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी छूटे हुए बच्चों को एम.आर. वैक्सीन की डोज दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में 5 से 10 वर्ष के सभी बच्चों को इस वैक्सीन की एक डोज 18 अगस्त, 20 अगस्त, 21अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 27 अगस्त और 28 अगस्त, 2026 को दी जाएगी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर