
![]()
*शिक्षक एमएलसी चुनाव: आचार संहिता लागू, तहसीलों में अधिकारियों की तैनाती*
*तहसीलवार प्रभारी एवं अपर प्रभारी अधिकारी नामित*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
रामपुर 👉भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जनपद रामपुर में विधान परिषद खण्ड शिक्षक निर्वाचन से संबंधित आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए तहसीलवार प्रभारी एवं अपर प्रभारी अधिकारी नामित किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार स्वार तहसील में उप जिलाधिकारी स्वार प्रभारी तथा तहसीलदार स्वार अपर प्रभारी, टांडा में उप जिलाधिकारी टांडा प्रभारी तथा तहसीलदार टांडा अपर प्रभारी, बिलासपुर में उप जिलाधिकारी बिलासपुर प्रभारी तथा तहसीलदार बिलासपुर अपर प्रभारी, मिलक में उप जिलाधिकारी मिलक प्रभारी तथा तहसीलदार मिलक अपर प्रभारी, सदर में उप जिलाधिकारी सदर प्रभारी तथा तहसीलदार सदर अपर प्रभारी तथा शाहाबाद में उप जिलाधिकारी शाहाबाद प्रभारी तथा तहसीलदार शाहाबाद अपर प्रभारी नामित किए गए हैं।
नामित अधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों का प्रभावी एवं अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी स्थिति पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
































