*सेवा संकल्प अभियान: सीडीओ ने चमरौआ और सैदनगर में विकास प्रदर्शनी का किया निरीक्षण*

Loading

*सेवा संकल्प अभियान: सीडीओ ने चमरौआ और सैदनगर में विकास प्रदर्शनी का किया निरीक्षण*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

रामपुर -👉 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र ने आज विकासखंड चमरौआ एवं सैदनगर में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों विकासखंडों में स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, पंचायती राज, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की जानकारी अंतिम पात्र तक पहुँचाना है।

सैदनगर विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीडीओ श्री गुलाब चन्द्र ने बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने महिलाओं को संस्थागत प्रसव और बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर