*तुरैहा मछुआ समाज की आवश्यक बैठक सराए रोट कार्यालय पर हुई*

Loading

*तुरैहा मछुआ समाज की आवश्यक बैठक सराए रोट कार्यालय पर हुई*

*तुरैहा मछुआ समाज की जिला वार्ड नगर कार्यकारिणी भंग*

भास्कर न्यूज टुडे/ आर के कश्यप की रिपोर्ट

रामपुर: आज दिनाँक 28/5/2025 को तुरैहा मछुआ समाज की एक आवश्यक बैठक बुधवार को सराऐ गेट कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन की समस्त नगर व ब्लॉक तहसील कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। बैठक में बोलते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि हमने 20 साल युवाओं और समाज के उत्थान के लिए दिए हैं। इसका परिणाम ही है कि आज संगठन अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। संगठन के क्रियाकलापों से प्रभावित होकर तमाम युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब संगठन निष्क्रिय पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ताओं को किसी हाल में सहन नहीं करेगा। संगठन के प्रति निष्ठा रखने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी। पद को लेकर आराम फरमाने वालों का संगठन में कोई काम नहीं है। जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि 20 साल का होने के बाद संगठन अब पूरे यौवन पर है। ऐसे में हमारे प्रत्येक साथी के अंदर नई ऊर्जा ,नई उमंग होनी चाहिए उन्होंने कहा की पुरानी समस्त कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है और नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्य निष्ठा के आधार पर दायित्व सौंप जाएंगे। कुछ पुराने चेहरे को उनके पुराने पदों पर दोहराया भी जा सकता है। इस दौरान प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाने का दायित्व सोप जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब अगर संगठन के साथ रहना है तो धरातल पर काम करके दिखाना होगा ।सब लोग संगठन के विस्तार की दिशा में कार्य आरंभ कर दें। उन्होंने बताया कि समाज की प्रत्येक महीने के पहले रविवार को समाज की मासिक होती है उसमें यह विचार किया जाएगा।संगठन मासिक बैठक 1 जून रविवार को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर