
![]()
* *रामपुर में 20 घंटे की मूसलाधार बारिश से धान की फसल तबाह, भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने की तत्काल सर्वे और कर्जमाफी की मांग*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*रामपुर, 👉27 सितंबर 2026 -* जनपद रामपुर में पिछले 20 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। धान सहित अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहाँ कई गांवों में धान की फसल लगभग पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
लगातार बारिश और खेतों में जलभराव के कारण फसल के बचने की उम्मीद बहुत कम रह गई है, जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।
*जिला महासचिव मोहम्मद शमी ने सरकार से की ये 4 बड़ी मांगें:*
👉*1.* सरकार तत्काल पूरे जनपद में फसलों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दे।
👉*2.* फसल बीमा करने वाली बीमा कंपनियां तत्काल गांव-गांव जाकर नुकसान का सर्वे करें और बीमित किसानों को नियमानुसार बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।
👉*3.* आपदा की स्थिति को देखते हुए किसानों पर मौजूद सोसाइटी, बैंक सहित सभी प्रकार के कृषि ऋण तत्काल माफ किए जाएं।
👉*4.* बर्बाद फसल के बाद किसान आर्थिक संकट से उबर सकें, इसके लिए विशेष पैकेज की घोषणा हो।
“किसानों की स्थिति बेहद खराब है। हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा, बीमा राशि और कर्जमाफी की घोषणा करे।”
































