रामपुर में तुरैहा मछुआ समाज की बैठक: प्रदेश में मछुआ युवकों की हत्याओं पर जताया आक्रोश, मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा प्रतिनिधिमंडल*

Loading

*रामपुर में तुरैहा मछुआ समाज की बैठक: प्रदेश में मछुआ युवकों की हत्याओं पर जताया आक्रोश, मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा प्रतिनिधिमंडल*

*संतोषी माता मंदिर पर जुटा मछुआ समाज: जिला अध्यक्ष बोले – बच्चों को शिक्षा न देना सबसे बड़ा अपराध*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*रामपुर।* 👉रविवार 27 सितंबर को बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि स्थित संतोषी माता मंदिर पर तुरैहा मछुआ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने की।

बैठक में उत्तर प्रदेश में मछुआ समुदाय के युवकों के साथ हो रहे हत्याकांडों पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संत कबीर नगर में निषाद युवक विनोद साहनी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, और मथुरा में यमुना घाट पर पांच युवकों द्वारा चार लोगों को पीटकर लहूलुहान करने व दो लोगों की मृत्यु की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से इन घटनाओं का संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की जाएगी।

*पंचायत चुनाव व शिक्षा पर जोर*
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि हर ग्राम में आबादी के अनुसार समाज मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में पिछड़ेपन और बेरोजगारी का मुख्य कारण बच्चों को शिक्षा से दूर रखना है, जो बच्चों के भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है।

उन्होंने बताया कि मछुआ समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। प्रमुख मांगें – सरकारी स्कूलों में संविधान की शिक्षा अनिवार्य हो, शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो, सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं हों और सरकारी स्कूल के बच्चों को सरकारी नौकरियों में विशेष अवसर मिले।

साथ ही जिला अध्यक्ष ने संत राजू दास द्वारा मछुआ समाज पर की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध किया और कहा कि जल्द ही एक बैठक कर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस मौके पर जिला महामंत्री एडवोकेट राम सिंह तुरैहा, अरविंद राज, राधेश्याम, संतोष कुमार, रवि तुरैहा, बाल किशोर तुरैहा, गोविंद राम, रामकिशोर, जबर सिंह, मुरारी लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर