*बिलासपुर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भव्य शोभा यात्रा के साथ भाकड़ा डैम पर हुआ बप्पा का विसर्जन*

Loading

*बिलासपुर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भव्य शोभा यात्रा के साथ भाकड़ा डैम पर हुआ बप्पा का विसर्जन*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक-आर के कश्यप*

*बिलासपुर, रामपुर :* नगर में गणेश उत्सव की भक्ति और उल्लास के साथ धूम मची हुई है। लक्ष्मी नगर से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए पुरानी मंडी चौराहे से होते हुए बिलासपुर डैम पर संपन्न हुई, जहाँ विधि-विधान के साथ श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

विसर्जन से पूर्व आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते-नाचते हुए बप्पा को विदाई देने के लिए डैम तक पहुँचे।

इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष *चित्रक मित्तल*, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री *बलदेव सिंह औलख*, ब्लॉक प्रमुख *कुलवंत औलख* सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने श्री गणेश जी के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया और नगरवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बिलासपुर वासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्नों को दूर कर मंगल प्रदान करें।

विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर