
![]()
*भारतीय किसान यूनियन ने मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती*
*भास्कर NEWS TODAY – आपकी आवाज | सत्य निष्पक्ष निर्भीक*
*✍️प्रधान संपादक✍️ आर के कश्यप*
*दिनांक: 06-10-2026 | स्थान: विशारत नगर, बिलासपुर कैंप (रामपुर)*
*बिलासपुर कैंप।* 👉आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) एवं भाकियू वापदा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अध्यक्ष *मोहम्मद सलीम वारसी* व युवा जिला अध्यक्ष *मोहम्मद आसिम रजा* के नेतृत्व में विशारत नगर, निकट भाटी, बिलासपुर कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए।
सभी पदाधिकारियों द्वारा किसान मसीहा स्वर्गीय *बाबा महेंद्र सिंह टिकैत* की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा टिकैत के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। *”बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें”* के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।
👉*जिला अध्यक्ष ने कहा -*
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि _”स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने अपनी पूरी जिंदगी किसानों पर निछावर कर दी। किसानों को हक दिलाने के लिए उन्होंने बड़े-बड़े आंदोलन किए और हमेशा किसानों की आवाज बनकर खड़े रहे। किसानों को जरा सी भी परेशानी आती तो बाबा साहब सबसे आगे खड़े हो जाते। आज स्वर्गीय बाबा जी की बहुत बड़ी कमी महसूस हो रही है।”_
उन्होंने आगे कहा कि _”पहले सरकार हाईवे और रेलवे लाइन निर्माण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करती थी तो मनमाना पैसा देती थी, लेकिन आज किसानों को जमीन का चार गुना दाम मिलता है, यह सब बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्ष का ही नतीजा है। वो किसानों के लिए सोचते थे, किसानों के लिए जीते थे। आज लोग अपने लिए, अपने परिवार के लिए जीते हैं, यही फर्क था बाबा टिकैत में।”_
👉*इस अवसर पर मौजूद रहे -*
सुरेंद्र सिंह, मेहंदी हसन, मुराद खान, साबिर अली, मोहम्मद अहकाम, मिर्जा इमरान खान, मोहम्मद यामीन, जसवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, भूप सिंह, अजीम खान, उस्मान खान, अंकित चौधरी, अरुण कुमार, तालिब, अफसर, अरविंद, कामिल मियां, नादिर मियां सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
































