*बिलासपुर में दिन-दहाड़े सनसनी: बाइक सवार 3 हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या की*

Loading

*बिलासपुर में दिन-दहाड़े सनसनी: बाइक सवार 3 हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या की*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आरके कश्यप*

*बिलासपुर | कोतवाली क्षेत्र*
गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कोतवाली क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब बाइक सवार तीन हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान *दिबदिबा गांव के मलिक फार्म निवासी संदीप चौहान उर्फ सनिया ठाकुर (30)* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप अपने दोस्त बृजेश के साथ कार से गांव में शराब की दुकान के पास पहुंचा था। जैसे ही वह कार से नीचे उतरा, बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से घायल को *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)* ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए। *एसपी अनिल कुमार सिसोदिया* ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक का स्थानीय थाने के साथ ही उत्तराखंड के थानों में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर जांच करते हुए हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर