*ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से किया संवाद*

Loading

*ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से किया संवाद*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर।रामपुर* : 👉दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को तहसील बिलासपुर क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि के कारण धान सहित अन्य फसलों को भारी क्षति पहुंची है। फसल क्षति की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री *श्री बलदेव सिंह औलख जी* ने तहसील बिलासपुर के अत्यधिक प्रभावित ग्रामों *फूलसूंगी, फूलसूंगा, बिजली फार्म, विवर* सहित अन्य गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने खेतों में जाकर ओलों से बर्बाद हुई फसलों को देखा और किसानों से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

*जन चौपाल में सुनी किसानों की समस्याएं*

निरीक्षण के उपरांत प्रभावित गांवों में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे। किसानों ने अपनी फसल बर्बादी का दर्द मंत्री जी के समक्ष रखा।

इस पर मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी ने किसानों को आश्वस्त किया कि –

“शासनादेश में निर्धारित मानकों के अनुरूप फसल क्षति का आकलन कर, नियमानुसार मुआवजा वितरण की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रभावित किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ खड़ी है।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 48 घंटे के भीतर सर्वे पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार, कृषि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर