*निरंतर पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला प्रशासन की बैठक, बीएलए के सहयोग से जोड़ेंगे नए मतदाता*

Loading

*निरंतर पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला प्रशासन की बैठक, बीएलए के सहयोग से जोड़ेंगे नए मतदाता*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*जनपद रामपुर*👉 दिनांक 10-10-2026 दिन शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे *निरंतर पुनरीक्षण अभियान* के तहत आज कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी *श्री आनंद कुमार सिंह* की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में कोई भी पात्र नागरिक छूटने न पाए। इसके लिए विशेष रूप से *युवा मतदाता, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रथम बार मतदाता, महिलाओं और दिव्यांगजनों* के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं को चिन्हित किया जा रहा है जिनके नाम किसी कारणवश अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं अथवा हट गए हैं। सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने *बूथ लेवल एजेंट (BLA)* के माध्यम से पात्र मतदाताओं की पहचान कराकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।

*फॉर्म-6, 7, 8 ऑनलाइन भी जमा होंगे*

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि नए मतदाता के पंजीकरण के लिए *फॉर्म-6*, नाम हटाने के लिए *फॉर्म-7* और संशोधन के लिए *फॉर्म-8* की प्रक्रिया चल रही है। ये सभी फॉर्म *ECINET, वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in* के माध्यम से भी ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

बैठक में सभी दलों ने मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी और त्रुटि रहित बनाने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

*रिपोर्ट : आर के कश्यप, भास्कर न्यूज़ टुडे, रामपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर