

![]()
*शाहबाद नगर में सांसद साक्षी महाराज का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
शाहबाद। नगर में उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता ने सांसद साक्षी महाराज को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, ग्राम प्रधान राकेश लोधी, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, ग्राम प्रधान मनीष लोधी, अनु रावत, अजय गुप्ता, भगवान दास, संजीव ठाकुर, सियाराम लोधी, हरि सिंह लोधी, भीकम लोधी, तीर्थ लोधी, लेखराज लोधी, सत्य प्रकाश लोधी, दलवीर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
