*आवास विकास कॉलोनी में सनसनी, खड़ी कार पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग*

Loading

*आवास विकास कॉलोनी में सनसनी, खड़ी कार पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर।👉 थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक मकान के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर दी। घटना दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान संख्या ए-104 में मकान मालिक सुप्रिया पत्नी जगबीर सिंह के यहां पिछले करीब तीन वर्षों से अनिल कुशवाहा (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र रामसागर सिंह, निवासी अलीगढ़ किराए पर रह रहे हैं। अनिल कुशवाहा इंडियन ऑयल में फील्ड ऑफिसर फर्स्ट के पद पर तैनात हैं।
रात के अंधेरे में अज्ञात कार सवार व्यक्तियों ने मकान के बाहर खड़ी अनिल कुशवाहा की खाली कार (UP93 BD 6068, हुंडई i20) को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि इस घटना की जानकारी वाहन स्वामी को अगली सुबह तब हुई, जब वे 15 जनवरी 2026 को करीब 10 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर निकले और कार पर गोली के निशान देखे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
घटना के बाद से आवास विकास कॉलोनी में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर