
![]()
*दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास बलदेव सिंह औलख द्वारा किया गया।*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर । रामपुर 👉 आज अपनी विधानसभा बिलासपुर में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने का काम किया गया ।बिलासपुर विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास को पहली प्राथमिकता देते हुए माननीय मंत्री बलदेव सिंह औलख जी ने दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया ।
👉इन परियोजनाओं के अंतर्गत डांडिया से हिरनखेड़ा मार्ग के नवनिर्माण कार्य पर लगभग 89.70 लाख रुपये तथा डांडिया से मुशवरगंज मार्ग के नवनिर्माण कार्य पर लगभग 133.75 लाख रुपये की लागत व्यय की जाएगी। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर एवं सुगम संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
👉शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। बेहतर सड़कें केवल गांवों को जोड़ने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा।
👉मंत्री जी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे। यह सड़कें कई महत्वपूर्ण गांवों को जोड़ती हैं और बरसात के समय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। प्रदेश सरकार ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।
👉उन्होंने बताया कि इन सड़कों का निर्माण कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मार्ग का कुछ हिस्सा वन क्षेत्र से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अंतर्गत आता था। वन विभाग की अनुमति एवं एनओसी प्राप्त करना आसान नहीं था। इसके लिए डीएफओ एवं वन विभाग के निदेशक स्तर तक कई बार वार्ता और बैठकें करनी पड़ीं। तमाम प्रशासनिक एवं तकनीकी अड़चनों के बावजूद निरंतर प्रयास जारी रखे गए।
👉मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि कठिनाइयां अवश्य थीं, लेकिन क्षेत्र की जनता के हित में हर चुनौती का समाधान खोजा गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से अंततः वन विभाग से एनओसी प्राप्त हुई और आज इन बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास संभव हो पाया।
👉अपने संबोधन में मंत्री जी ने भावुक शब्दों में कहा, “मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने मुझे वर्ष 2022 के चुनाव में वोट दिया और किसने नहीं दिया। मैं आपका जनप्रतिनिधि बाद में हूं, लेकिन बिलासपुर का बेटा पहले हूं। क्षेत्र की जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य और दायित्व है। विकास कार्यों में कभी भेदभाव नहीं किया जाएगा और विधानसभा के प्रत्येक गांव तथा प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।”
👉उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।
👉मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
👉उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में भी क्षेत्र की जनता को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
👉इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
