*भाकियू अंबावता की पंचायत में खराब फसल मुआवजा, आयुष्मान कार्ड और 300 यूनिट बिजली फ्री की मांग, जल्द बड़े आंदोलन का ऐलान*

Loading

*भाकियू अंबावता की पंचायत में खराब फसल मुआवजा, आयुष्मान कार्ड और 300 यूनिट बिजली फ्री की मांग, जल्द बड़े आंदोलन का ऐलान*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*रामपुर।* 👉 गुरुवार दिनांक 15 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक महत्वपूर्ण पंचायत ग्राम हिम्मतनगर में संपन्न हुई। पंचायत में जनपद रामपुर की कई तहसीलों में हुई फसल खराबे को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखा गया।

किसानों ने कहा कि कई जगह फसल खेतों में खड़ी-खड़ी खराब हो गई है, जिससे किसान सदमे में है, डरा हुआ है, उसकी नींद हराम हो गई है। खतरा अभी भी किसानों के सिर पर मंडरा रहा है।

*पंचायत में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:*

👉- खराब फसल का मुआवजा बिना किसी भेदभाव के, नुकसान के हिसाब से सभी किसानों को दिया जाए।
👉- गरीब किसान-मजदूर को आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य और शिक्षा फ्री दी जाए।
👉- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की सरकारों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी घरेलू 300 यूनिट बिजली फ्री दे।
👉- 5 एकड़ से नीचे वाले सभी किसानों और सभी मजदूरों को आयुष्मान कार्ड दिया जाए।
👉- किसानों की फसलों के दाम महंगाई के हिसाब से बढ़ाए जाएं, सरकार फसल के दाम नहीं बढ़ा रही जिससे किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
👉- गन्ना किसानों को भी कर्मचारियों की तरह बोनस दिया जाए।
👉- देश में हर 2 घंटे में कर्ज में दबकर किसान आत्महत्या कर रहा है, जिस क्षेत्र / जिले / प्रदेश में किसान आत्महत्या करे वहां के शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए।

👉*प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा* कि उपरोक्त सभी मांगों को लेकर संगठन शीघ्र ही जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा। सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की जगह नजरअंदाज कर रही है। अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित उत्तर प्रदेश का आधार है।

पंचायत की *अध्यक्षता जय नेताजी ने की और संचालन सार्थक गंगवार ने किया।*

इस अवसर पर *इब्ने अली, मोहम्मद इरफान, अरकान सैफी, जैद खान, अंसार पाशा, कामरान, धर्मेंद्र सिंह, शाद पाशा* सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर