
![]()
*सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर DM को ज्ञापन*
✍️भास्कर न्यूज टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर।👉 स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जनपद रामपुर के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर, जिला अधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की।
*जिला अधिकारी रामपुर ने तुरंत अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को जांच सौपी है उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जांच कर, कार्यवाही का आश्वासन दिया है* भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी ने अधिकारियों को बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और उत्तराखंड में भी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लगभग 15000 मान-देय दिया जा रहा है जबकि रामपुर में मात्र ₹8000 का मान-देय दिया जा रहा है बाकी पैसा ठेकेदारों और अधिकारियों के पेट में जा रहा है सरकार ने भी शासनादेश जारी कर, कम से कम 13940 रू• प्रति माह और प्रत्येक दिन 536 रू• देने का आदेश दिया है
*उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ 4845 को अपर रजिस्टार ट्रेड यूनियन कानपुर ने संघ के दोनों गुटों की मान्यता 22 दिसंबर 2025 को रद्द कर दी है लेकिन अधिकारियों की मिली भगत से उनके कथित नेता पालिका में दलाली कर रहे हैं और आउटसोर्सिंग की अवैध नियुक्तियों में दलाली कर रहे यही कारण है कि 100 अवैध नियुक्तियों में ना तो सेवायोजन कार्यालय पोर्टल पर कुछ डाला गया, ना ही इंटरव्यू किया गया और ना नियुक्ति पत्र दिए गए।*
संविदा कर्मचारियों का कोई लेखा-जोखा नहीं है स्थाई सफाई कर्मचारियों को जबरदस्ती घर में बैठा दिया गया और उनसे मंथली वसूली भी की जा रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी विजय प्रकाश, रामगोपाल कटारिया, गुरमुख भारती ,रवि राज विजय अनार्य, जानू चौहान, डी•के भारती, कमल अंबेडकर, ललित कुमार, आकाश, राजेंद्र कुमार, एकलव्य वाल्मीकि, अजीत कुमार आदि लोग शामिल थे।
