
![]()
*समाजवादी पार्टी ने उपजिलाधिकारी द्वारा16 सूत्रिय ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा*
*भ्रष्टाचार, महंगाई,नीट परीक्षा,एवं आजम खां की रिहाई को लेकर सपा का हल्ला बोल*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर । रामपुर 👉 आज सवेरे प्रातः 11बजे दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय बिलासपुर में सैकड़ो की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में एसडीएम परिसर पहुंचे वहाँ सैकड़ो की संख्या में हाथो तख्ती लिये जूलूस की शक्ल में आजम खान को रिहा करो के नारो से पूरा तहसील परिसर गूँज उठा । जिसमे किसानों के खाद का मुद्दा,महंगाई,भ्रष्टाचार, आजम खाँ पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने की माँग,मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी को सरकार के द्वारा निशाना बनाना,नीट परीक्षा,डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें,सरकारी दवाइयां का न मिलना ,भूमाफियाओं का कब्जा, अधिवक्ताओं के विरुद्ध गलत कानून जैसे मुद्दे गरम रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों में मुख्य रूप से प्रमोद गंगवार विधानसभा अध्यक्ष,अमरजीत सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,मोहम्मद हसन खान,शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट व आरिफ अरोमा जिला उपाध्यक्ष रहे।प्रदर्शन के दौरान सभी ने अपने विचार रखें जिसमें प्रमोद गंगवार ने कहा आजम खान को फर्जी मुकदमों में जेल में बंद कर रखा है । जबकि मोहम्मद आजम खां 9 बार के विधायक रहे हैं 4 बार के मंत्री रहे हैं रामपुर के सांसद रहे, राज्यसभा के सांसद रहे ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे,जिन्होंने शिक्षा का मंदिर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण किया । ताकि गरीब बच्चाअपने सुनहरे भविष्य की कल्पना कर सके । तालीम हासिल कर सके आज ऐसे शख्स को मुर्गी चोरी, बकरी चोरी, पायल चोरी ,430 रुपए शराब के गले में लूट आदि मुकदमों में सरकार ने जेल में बंद कर रखा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए । पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश में चरम सीमा पर है जिसमें आम जनता की लूट हो रही है इस सरकार को ध्यान देना चाहिए सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं प्राइवेट स्कूलों का बोलबाला है मनमानी फीस वसूली जा रही है प्राइवेट किताबें लगाई जा रही है जूते मोजे यहां तक की ड्रेस आदि के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि जब पढ़ाई भी मोल खरीदी जाएगी तो होनहार बच्चों का क्या होगा और देश तरक्की कैसे करेगा। सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है ना दवा मिलती है ना डॉक्टर मिलते हैं ना अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा है ।मरीज को दवाई बाहर से लिखी जा रही हैं ऐसे में एक गरीब आदमी की जेब पर भारी मार पड़ रही है ।उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम है जबकि प्रदेश में कानून का राज कायम होना चाहिए । पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसन खां ने भी अपने विचार रखे उन्होंने कहा की भूमाफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है गरीब किसान की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा हो रहा है सरकार में बैठे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं । किसानों की जमीन पर जबरन खनन किया जा रहा है प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है अधिवक्ताओं के विरुद्ध गलत कानून बनाकर रोजी-रोटी का संकट पैदा किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस की किल्लत है लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी गरीब व्यक्ति को दो वक्त का खाना भी मिल पाना मुश्किल हो रहा है बढ़ती महंगाई को कम किया जाना सरकार के लिए चुनौती बन गया है ।सरकार ने गरीब आदमी की कमर तोड़ के रख दी है ।बार एसोसिएशन के महासचिव शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि देश के अंदर शिक्षित बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है सरकार को रोजगार के साधन बढ़ाने चाहिए । आज पढ़ा लिखा युवा पकौड़ी व ठेला लगाने को मजबूर है सरकार को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत मीटर को बिना उपभोक्ता से पूछे लोड बढ़ाना गलत है जिसको बंद किया जाना अति आवश्यक है ।नीट का पेपर लीक कर दिया गया जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ गया कुछ छात्र-छात्राओं की तो मृत्यु भी हो चुकी है सरकार को शिक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए ।गुप्ता ने कहा कि अब सरकार को बदलने का वक्त आ गया है उन्होंने कहा कि आंदोलन को अभी हमें और रफ्तार देनी है जब तक हम समाजवादी की सरकार नहीं बना देते चैन से नहीं बैठेंगे । इस मौके पर प्रमोद गंगवार, अमरजीत सिंह ,आरिफ अरोमा, मलवाई, शिवकुमार गुप्ता, शाहजेब खान, संजीव यादव, मुकेश यादव, दिनेश सागर, जैद हसन, महंत अशोक यादव सभासद मोहसिन खान, फैजान खां, हादी रज़ा खाँ, संजय यादव, ज़ोएब खाँ आदि मौजूद रहे ।
