*पूर्व चेयरमैन की अंतिम विदाई में शामिल हुए कई राजनीतिक दल व आम जनता*

Loading

*पूर्व चेयरमैन की अंतिम विदाई में शामिल हुए कई राजनीतिक दल व आम जनता*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर: 👉 नगर पालिका परिषद बिलासपुर से चार बार चेयरमैन चुनें गए और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कुमार जौहरी एडवोकेट के हुए निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं के अलावा लोगों का हुजूम उमड़ा।वही अधिवक्ता भी अपने-अपने चैंबर बंद करके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।सोमवार सवेरे से ही दिवंगत जौहरी के मोहल्ला कायस्थान स्थित आवास पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता और लोगों का भारी संख्या में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल आदि पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत जौहरी के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे से लपेटा और श्रद्धांजलि दी।दोपहर करीब बारह बजे उनकी शव यात्रा आवास से निकाली गई।इस दौरान वर्तमान पालिकाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने उन्हें कंधा दिया।उधर मुहल्ले में ही स्थित मोक्षधाम पहुंची शव यात्रा के बाद दिवंगत के पुत्र अभिषेक जौहरी (राजी) ने मुखाग्नि दी।जानकारी के अनुसार स्वर्गीय जौहरी महज पच्चीस साल की उम्र में भाजपा से जुड़े थें और वह 75 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए।पेशे से अधिवक्ता प्रमोद कुमार जौहरी का जन्म छह दिसंबर 1950 को हुआ था और वर्ष-1988 में पहली दफा नगरपालिका के चेयरमैन चुनें गए।उसके बाद वर्ष-1994,2001 तथा 2012 में भी चेयरमैनी उनके पास रही।जबकि राम मंदिर आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका व हिंदुत्व की विचारधारा ने उनको एक अच्छी पहचान दी।उनके पिता स्वर्गीय मुंशीलाल जौहरी वर्ष-1967 में तत्कालीन मिलक-बिलासपुर सीट से विधायक रहे थें।इस मौकें पर शिव बहादुर सक्सेना,पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी,सूर्य प्रकाश पाल,मोहनलाल लोधी,किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क,ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख,पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हसन खां,रवि टंडन,बलजीत सिंह बिट्टू, धन्नूमल बंसल,सुदर्शन मदान, अंगनलाल राजपूत,अनिल मदान,चेतन परूथी,रवि यादव एवं दर्जनो सभासद गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर