

![]()
*मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्थायी गौशाला का निरीक्षण, गोवंशों की समुचित देखभाल पाई गई*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर।रामपुर : 👉मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र द्वारा विकासखंड बिलासपुर के खजुरिया स्थित अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 57 गोवंश संरक्षित पाए गए।
निरीक्षण में यह पाया गया कि गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं हरा चारा उपलब्ध है। शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंशों को नियमों के अनुसार टीकाकरण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में गौशाला में कोई भी गोवंश अस्वस्थ नहीं है तथा सभी गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने गौशाला प्रबंधन की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि गोवंशों के संरक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित व्यवस्थाओं को निरंतर इसी प्रकार बनाए रखा जाए।







































