*गाजियाबाद से आया था 8 क्विंटल कुट्टू, बिलासपुर रोड की चक्की पर पिसवाकर शहर में बेचा — कीमत ₹48 हजार*

Loading

*गाजियाबाद से आया था 8 क्विंटल कुट्टू, बिलासपुर रोड की चक्की पर पिसवाकर शहर में बेचा — कीमत ₹48 हजार*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक – आर के कश्यप*

*जनपद रामपुर* 👉जिलाधिकारी *श्री अजय कुमार द्विवेदी* के निर्देश पर नवरात्रि में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर *मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) के अतिरिक्त प्रभार संजीव सिंह* के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में *करीब 480 किलोग्राम संदिग्ध कुट्टू का आटा* बरामद कर बिलासपुर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर नियमानुसार *नष्ट कराया गया।* नष्ट किए गए आटे की कीमत लगभग *48 हजार रुपये* बताई गई है।

*पर्दाफाश: गाजियाबाद से लाया, बिलासपुर रोड पर पिसवाया*

जांच में सामने आया कि रामपुर के व्यापारी *प्रमोद कुमार गुप्ता* ने गाजियाबाद की दो फर्मों से कुल *08 क्विंटल साबुत कुट्टू* खरीदा था। इसे बिलासपुर रोड स्थित *गजराम चक्की* से पिसवाकर पैकेट तैयार कराए गए और रामपुर के विभिन्न किराना प्रतिष्ठानों पर बिक्री के लिए भेजे गए थे।

जांच में खाद्य पंजीकरण भी नहीं मिला। कारोबारी से कुट्टू के आटे के 2 नमूने लिए गए हैं।

*कुल 7 नमूने सीज:*

1. एसके ट्रेडर्स, मिस्टन गंज से — साबूदाना, मयूर ब्रांड कुट्टू का आटा, कुट्टू मिंग
2. भगत जी किराना स्टोर से — साबूदाना
3. दशमेश किराना स्टोर, स्टेशन रोड से — सिंघाड़े का आटा
4. प्रमोद गुप्ता से — कुट्टू के आटे के 2 नमूने

सभी 7 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एक दुकान पर अखाद्य केमिकल बेचने पर *कारण बताओ नोटिस* जारी किया गया है।

*उपभोक्ताओं से अपील:*

खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्रत रखने वाले लोगों से अपील की है — _“खुले में पिसा कुट्टू का आटा बिल्कुल न खरीदें। सीलबंद पैकेट लें, पैकिंग तिथि, अवसान तिथि और निर्माता का पूरा पता जरूर देख लें।”_

विभाग ने कहा है कि मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*टीम में रहे:* खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, अशोक कुमार, देवकान्त और शहाबुद्दीन दोस्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर