*सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त: देर रात दो मजारें हटाई गईं,*

Loading

*सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त: देर* *रात दो मजारें हटाई गईं,*
*चिन्हित भवनों पर कार्रवाई शुरू*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉नगर में रामपुर रोड स्थित जीरो पॉइंट से लेकर रुद्रपुर रोड के जीरो पॉइंट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के तहत मार्ग के दायरे में आने वाली इमारतों पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं और संबंधित स्थानों को खाली कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
इसी क्रम में प्रशासन ने देर रात्रि लगभग 3:00 बजे भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए नगर के सभी प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इसके बाद 2 जेसीबी और डंपरों की सहायता से पहले ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित सादिक शाह मियां की मजार को हटाया गया। तत्पश्चात टीम ने विशारतनगर क्षेत्र में स्थित साहू शाह मियां की मजार को भी ध्वस्त कर दिया।
पूरी कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्वरित रूप से अंजाम दिया गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। सुबह होते ही क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के 36 विधानसभा बिलासपुर के पूर्व प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने अपने आवास पर एक मीटिंग आहूत कि जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसन खाँ ,जिला उपाध्यक्ष आरिफ अरोमा, शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट, बजाहत खाँ, जेद हसन, आदि मौजूद रहे । जिसमे अमरजीत सिंह ने मुस्लिम समुदायों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाई रखने की अपील की उन्होंने कहा बिलासपुर में हुई इस घटना से में बहुत आहत हुआ हूँ। इन दोनों मजारो के ध्वस्तिकरण के दौरान मुस्लिम समुदाय के बीच अमरजीत सिंह मौजूद है,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसन खाँ कहा कि यह दोनों मजारे मुस्लिम समुदाय के आस्था का प्रतीक थी ।जिसको जमींदोज कर दिया गया । जिसमें एक ब्लॉक के सामने 400 साल पुरानी और विशारत नगर में 200 साल पुरानी मजार के टूटने पर गहरा दु:ख प्रकट किया ।शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा की गई अचानक कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय आहत हुआ है उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है इसमें मुस्लिम समुदाय से बात करके कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए था ।शिवकुमार गुप्ता ने कहा है कि इस पूरी घटना से में बहुत आहत हुआ हूँ।और मुस्लिम समुदाय से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं ।जिला उपाध्यक्ष आरिफ अरोमा ने भी इस पर गहरा दुःख प्रकट किया और कहां इस पूरी घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है ।सभासद फैजान खाँ और मोहसिन ने भी इस पूरी घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया ।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर राजीव गंगवार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य बाधा बन रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में कानून के तहत जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें अमल में लाया जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा विकास कार्यों में सहयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर