
![]()
*फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर एक्शन, पैकेट पर एक्सपायरी देखकर खरीदने की अपील*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आरके कश्यप*
*रामपुर* 👉नवरात्रि पर्व पर व्रतधारी श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी *संजीव सिंह* के नेतृत्व में टीम ने *मिस्टन गंज क्षेत्र* में ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने व्रत में सबसे ज्यादा बिकने वाले साबूदाना और कुट्टू के आटे के *4 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे* हैं।
👉*फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद मारी रेड*
बताया गया कि अग्रवाल धर्मशाला के पास कई लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने—
👉1. *एसके ट्रेडर्स* से — साबूदाना, मयूर ब्रांड कुट्टू का आटा और कुट्टू मिंग के 3 नमूने
👉2. *भगत जी किराना स्टोर* से — साबूदाना का 1 नमूना
कुल 4 नमूने सीज कर लैब भेजे गए हैं।
👉*अखाद्य केमिकल बेचते पकड़ा दुकानदार*
जांच के दौरान एक किराना दुकान पर अखाद्य केमिकल की खुलेआम बिक्री का मामला भी पकड़ा गया। विभाग ने दुकानदार को तुरंत 👉*कारण बताओ नोटिस* जारी किया है।
रिपोर्ट आने के बाद मिलावट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉*विभाग की अपील:*
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने लोगों से अपील की — _”नवरात्रि में खुले में बिकने वाला पिसा हुआ कुट्टू का आटा बिल्कुल न खरीदें। पैक सामान लेते समय पैकिंग तिथि, एक्सपायरी डेट और निर्माता का पूरा पता जरूर देखें।”_
उन्होंने बताया कि मिलावट रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*कार्रवाई टीम में रहे:* खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, अशोक कुमार, देवकान्त, शहाबुद्दीन और धर्मपाल सिंह।
































