
![]()
*अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा महिला कार्यकारिणी का हुआ गठन*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर :👉अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा की महिला कार्यकारिणी के मनोनयन हेतु एक गरिमामयी कार्यक्रम नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उपकार गोयल ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वहीं जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने एवं महिला शक्ति की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष राधिका अग्रवाल एवं महिला जिला महामंत्री शिवांगी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ महिला कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया, जिसमें संरक्षक पद पर पूनम गोयल एवं रेणु गुप्ता, अध्यक्ष पद पर प्रियंका अग्रवाल, महामंत्री पद पर प्रेक्षा अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर कनिका जैन एवं प्रिया जैन, सांस्कृतिक मंत्री पद पर दीपिका अग्रवाल एवं इशिका अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर अर्शिता अग्रवाल एवं रूपाली अग्रवाल तथा उपमंत्री पद पर डॉ अमिता अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया।
साथ ही नगर से स्फूर्ति जैन एवं करुणा अग्रवाल को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन इशिका अग्रवाल द्वारा किया गया ।
