*बिखरा हुआ समाज नहीं कर सकता तरक्की- कमल तुरैहा*

Loading

*बिखरा हुआ समाज नहीं कर सकता तरक्की- कमल तुरैहा*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर ।शाहबाद 👉 शाहबाद में पदाधिकारीयों के साथ हुई बैठक में तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा की न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को खड़ा किया जा रहा है है। पदाधिकारीयो को गुटबाजी छोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करें। कमल तुरैहा ने कहा होने जा रही जातीय जनगणना में समाज के कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपनी जाति जनगणना कर्मियों को जाति का उल्लेख करें। और कहा की पंचायत चुनाव की तैयारी भी पूरी जोर-जोर से शुरू करें। उन्होंने तहसील शाहाबाद का बालकिशन तुरैहा को अध्यक्ष मनोनित किया । ग्राम हिम्मतपुर में मुरारी लाल के आवास पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 19 90 से आर्थिक सुधार के लिए निजीकरण हुआ था ।शिक्षा संस्थान से लेकर विश्वविद्यालय तक प्राइवेट खुले हैं। ऐसे में सरकारी नौकरियां मात्र रह गई है। उद्योग फैक्ट्री या प्राइवेट स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय में एससी एसटी को आरक्षण मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को खड़ा किया का जाना है और हम इसको 50% पुरा कर चुके हैं। समाज के पिछड़ेपन और बेरोजगारी का मुख्य कारण शिक्षा का अभाव है। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। कोई भी बिखरा हुआ समाज तरक्की नहीं कर सकता। पिछड़ापन दूर करने के लिए समाज का एकजुट होना व शिक्षित होना बहुत जरूरी है। जब तक समाज का प्रत्येक परिवार शिक्षा के महत्व को नहीं समझेगा तब तक समाज का शोषण होता रहेगा। अब समय की पुकार है कि हर बच्चे को विशेष शिक्षा दिलाई जाए तभी समाज आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साथ समाज का संगठन मजबूती के साथ खड़ा है। इसलिए सरकार को समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व देना भी चाहिए। बैठक में राम बहादुर, टीकाराम, मुरारी लाल, धर्मेंद्र कुमार, रामकिशोर, राधेश्याम, महेश चंद, दिलीप चंद, कन्हैयालाल, कमल कुमार, भीमसेन, दौलत कुमार, शिवा, गिरधरलाल, अच्छा अनिल कुमार, बनवारी लाल , रमेश चंद प्रदीप कुमार, पुनीत कुमार, आदि ने संबोधित किया, संचालन जिला महामंत्री राम सिंह एडवोकेट ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर