सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बिलासपुर*

Loading

*सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बिलासपुर*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

*बिलासपुर (रामपुर) 👉 सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

नगर के प्रसिद्ध *चन्देन मंदिर, कुम्हरिया मंदिर और रठौड़ा शिव मंदिर* में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। भक्त हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर *”हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले”* के जयघोष से गूंजता रहा।

मंदिर समितियों द्वारा बताया गया कि आखिरी सोमवार होने के कारण इस बार पिछले सोमवारों की तुलना में अधिक भीड़ रही। भक्तों की सुविधा के लिए जलाभिषेक की अलग व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस भी व्यवस्था संभालने में लगी रही।

मान्यता है कि सावन के अंतिम सोमवार को सच्चे मन से शिव पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर