
![]()
*बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव से गंदगी का अंबार, मरीजों की जान से खिलवाड़*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
*बिलासपुर (रामपुर)।* 👉बरसात के मौसम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलासपुर की हालत बद से बदतर हो गई है। अस्पताल के चारों तरफ जलभराव होने से परिसर में गंदगी का बुरा हाल है। जगह-जगह पानी भरा होने से कीचड़, कचरा और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों को इसी गंदगी और भरे हुए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण मरीजों और तीमारदारों का अस्पताल में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जो सीधे तौर पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन बिलासपुर और स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। न तो पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है और न ही साफ-सफाई कराई जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द PHC परिसर से जलभराव को खत्म कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित इलाज मिल सके।
































