यू एस जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने तिवारी मैरिज हॉल में किया भव्य रामलीला मंचन, दर्शक मंत्रमुग्ध*

Loading

* यू एस जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने तिवारी मैरिज हॉल में किया भव्य रामलीला मंचन, दर्शक मंत्रमुग्ध*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर, रामपुर।* 👉 *यू एस जूनियर हाई स्कूल, बिलासपुर* द्वारा *तिवारी मैरिज हॉल* में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा *रामलीला मंचन* का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *अखिल भारतीय वैश्य सर्व एकता महासभा की उपाध्यक्ष श्रीमती स्फूर्ति जैन* द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

दीप प्रज्वलन के उपरांत बच्चों को आशीर्वाद देते हुए श्रीमती स्फूर्ति जैन ने कहा कि _”यदि जीवन के मूल्यों को पहचानना है तो हर बच्चे को भगवान राम को जानना बहुत ही जरूरी है। भगवान राम का चरित्र हमें मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाता है।”_

छोटे-छोटे बच्चों द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के रूप में किए गए जीवंत अभिनय और नाटक रूपांतरण ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की संवाद अदायगी और भाव-भंगिमा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक *रावण दहन* का कार्यक्रम किया गया, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की *प्रधानाचार्य शुभा तिवारी* के नेतृत्व में *अरुण तिवारी, सोफिया, उमा, अर्शी, शिफा, रेखा गुप्ता, आरती, पूजा* आदि सभी अध्यापकों ने बच्चों को अत्यंत सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में विद्यालय प्रबंधक *शिव प्रकाश तिवारी जी* ने सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं प्रभु राम के चरित्र से संबंधित विभिन्न कहानियों के माध्यम से बच्चों को ज्ञान अर्जित करवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*कार्यक्रम स्थल पर हर्षोल्लास का माहौल रहा और जय श्री राम के जयकारों से पूरा हॉल गूंज उठा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर