*बिलासपुर में मंगलवार को धूमधाम से मना दशहरा पर्व, रावण दहन के बाद रामलीला मंचन में दिखाई गई हनुमान अंश मूवी, श्रद्धा में डूबे राम भक्त*

Loading

*बिलासपुर में मंगलवार को धूमधाम से मना दशहरा पर्व, रावण दहन के बाद रामलीला मंचन में दिखाई गई हनुमान अंश मूवी, श्रद्धा में डूबे राम भक्त*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*जनपद रामपुर :👉बिलासपुर में *मंगलवार* दिनाँक 20-10-2026 को दशहरा पर्व बड़े ही भव्य और दिव्य तरीके से मनाया गया। दशहरा मैदान में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया, जिसके साथ ही पूरा पंडाल *जय श्री राम* के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से *नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल* और उत्तर प्रदेश सरकार में *राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख* शामिल रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से रावण दहन किया और नगर वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

*रावण दहन के बाद रहा विशेष आकर्षण —*

रावण दहन के बाद आयोजित *रामलीला मंचन के दौरान ‘हनुमान अंश’ मूवी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया।* इस दिव्य और भक्ति से भरपूर मूवी को राम भक्तों ने बड़े ही *श्रद्धा भाव के साथ देखा।* हनुमान जी के पराक्रम और राम भक्ति को देखकर पूरा मैदान भावुक हो गया और भक्तों ने जय बजरंग बली के जयकारे लगाए।

अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि “दशहरा सिर्फ रावण दहन नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों को याद करने का पर्व है। हनुमान अंश मूवी के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को भक्ति और शक्ति का संदेश मिला है।”

*बिलासपुर पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा —*

*मंगलवार* को हुए पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में *बिलासपुर पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।* सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस की मुस्तैदी की सभी ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हजारों श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर