*राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया लोअर सैजनी बैराज का निरीक्षण, बोले – 2 से 3 माह में नहरों में पहुंचेगा पानी, 8500 किसानों को मिलेगा लाभ*

Loading

*राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया लोअर सैजनी बैराज का निरीक्षण, बोले – 2 से 3 माह में नहरों में पहुंचेगा पानी, 8500 किसानों को मिलेगा लाभ*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर/रामपुर।*👉किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना *लोअर सैजनी बैराज एवं नहर प्रणाली के पुनर्स्थापना कार्य* का आज माननीय राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान *श्री बलदेव सिंह औलख* ने स्थलीय निरीक्षण किया।

बिलासपुर तहसील में बैराज स्थल पर पहुंचकर मंत्री जी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्ता में कोई लापरवाही न बरती जाए और शेष कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।

👉*1988 से बंद था बैराज, 2017 में योगी सरकार ने दी नई जिंदगी*
राज्यमंत्री ने बताया कि यह बैराज वर्ष 1988 में क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र के किसान लंबे समय से परेशान थे। 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद किसानों के हित में इस परियोजना को फिर से शुरू किया गया।

*परियोजना एक नजर में:*
👉*कुल लागत:* लगभग ₹85 करोड़ 98 लाख (GST सहित)
👉*नहर की क्षमता:* 35.20 क्यूसेक, लंबाई 28.60 KM
👉*लाभ:* तहसील बिलासपुर के *26 गांवों के 8,500 किसान*, *1,881 हेक्टेयर* जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी

👉*2-3 माह में नहरों में आएगा पानी*
श्री औलख ने कहा कि लक्ष्य है कि अगले 2 से 3 माह में बैराज को चालू कर नहरों में पानी पहुंचाया जाए। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, लागत कम होगी, हरियाली बढ़ेगी और भूजल स्तर में भी सुधार होगा।

👉*शहीद ऊधम सिंह के नाम पर होगा बैराज का नाम*
मंत्री जी ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद बैराज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी *शहीद ऊधम सिंह जी* के नाम पर रखने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

👉*विपक्ष से भी की अपील*
उन्होंने सभी दलों के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे बैराज का निरीक्षण करें, कमी दिखे तो सकारात्मक सुझाव दें। उन्होंने कहा – _”हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, किसानों की समस्या का समाधान है।”_

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर