
![]()
*रामपुर-बिलासपुर में गूंजा एकता का संदेश, पुलिस लाइन से पटेल चौक तक हुए भव्य आयोजन*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आज के कश्यप*
*रामपुर/बिलासपुर।*👉 लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार 31 अक्टूबर को जनपद रामपुर और बिलासपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
*रामपुर पुलिस लाइन में एसपी ने दिलाई एकता की शपथ*
_प्रेस नोट जनपद रामपुर दिनांक 31.10.2026_ के अनुसार पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री अनिल सिंह सिसौदिया ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र-निर्माण में असाधारण योगदान, विशेषकर देश की अखंडता और प्रशासनिक एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। इसके बाद एसपी ने समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ व सशक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई।
*बिलासपुर में पटेल चौक पर माल्यार्पण और गोष्ठी*
वहीं बिलासपुर में राष्ट्रीय पटेल महासभा के पदाधिकारी पटेल चौक पर एकत्र हुए और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केमरी मार्ग स्थित शहीद पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, निवेदिता मित्तल और ईओ डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विचार रखे। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र गंगवार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
तहसील सभागार में एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया और कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय, ब्लॉक संसाधन केंद्र, क्रय-विक्रय समिति, किसान सेवा सहकारी समिति और बिजलीघर में भी अधिकारियों ने सरदार पटेल को नमन किया। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता अमरीश कुमार पटेल ने भी समर्थकों के साथ पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
क्षेत्र के विद्यालयों में भी एकता दौड़ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
































