*सरकारी क्रय केंद्रों पर मानक के अनुसार खरीद न होने से किसान परेशान, संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लें*

Loading

*सरकारी क्रय केंद्रों पर मानक के अनुसार खरीद न होने से किसान परेशान, संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लें*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

जनपद रामपुर :👉भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिलाध्यक्ष हरीशंकर यादव ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

श्री यादव ने बताया कि शासन के मानक के अनुसार प्रत्येक क्रय केंद्र पर प्रतिदिन *300 कुंतल धान* की खरीद एवं तौल की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।

एक-एक प्रभारी को दो-दो क्रय केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके चलते कई केंद्रों पर खरीद कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। केंद्र प्रभारी मुश्किल से 100 से 150 कुंतल तक ही खरीद कर पा रहे हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और सरकारी खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

*यूनियन की मांग:*
1. सरकारी क्रय केंद्रों की कार्यप्रणाली की तत्काल जांच कराई जाए।
2. निर्धारित मानक 300 कुंतल प्रतिदिन के अनुसार खरीद सुनिश्चित की जाए।
3. प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त कर्मचारी और तौल की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

*चेतावनी:*
हरीशंकर यादव ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते इस समस्या का संज्ञान लेकर खरीद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भारतीय किसान क्रांति यूनियन किसानों के हितों की रक्षा के लिए नियमानुसार आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर