*तुरैहा मछुआ समाज के लोग राजनीति में बढ़ाएं सक्रियता – जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने किया आह्वान*

Loading

*तुरैहा मछुआ समाज के लोग राजनीति में बढ़ाएं सक्रियता – जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने किया आह्वान*

*सराय गेट स्थित बाबा तुरैहा समाधि पर हुई मासिक बैठक, निषाद पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का किया गया सम्मान*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*रामपुर*👉रविवार दिनांक 01.11.2026 दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सराय गेट स्थित बाबा तुरैहा रामस्वरूप जी की समाधि एवं माता संतोषी मंदिर परिसर में तुरैहा मछुआ समाज संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

*बैठक को संबोधित करते हुए समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा* कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा व पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसी के दृष्टिगत समाज के सभी राजनीतिक साथी, चाहे वह किसी भी पार्टी में हों, अपनी सक्रियता को तेजी से बढ़ाएं। अपनी-अपनी ग्राम पंचायत और वार्ड में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि हर ग्राम पंचायत और वार्ड में आबादी के अनुसार समाज मजबूत होकर खड़ा हो सके।

उन्होंने कहा कि समाज का हर संगठन सरकार के साथ निरंतर खड़ा है, इसलिए सरकार और संगठन में बैठे वरिष्ठ साथी हमारे समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करें, जिससे समाज राजनीति में मजबूत बनकर अपने हक और जायज मांगों को प्रदेश व केंद्र में रख सके।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि हमारे देश की राष्ट्रपति माननीय परम आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी भी हमारे समाज से हैं, जो आज भारत के शीर्ष पद पर होते हुए भी बहुत शालीन व खुशमिजाज व्यक्तित्व की धनी हैं।

उन्होंने समाज में आपसी खींचतान, पिछड़ेपन और बेरोजगारी का प्रमुख कारण बच्चों को शिक्षा न दिलाना बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग है कि समाज का हर बच्चा उच्च शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करे। चाहे इसके लिए कितना भी श्रम करना पड़े, लेकिन हर बच्चा शत-प्रतिशत शिक्षित होना चाहिए।

*बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा एडवोकेट ने कहा* कि आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे संगठन के सक्रिय सदस्य तहसील मिलक निवासी महेंद्रपाल कश्यप को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जनपद रामपुर में निषाद पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही मानकपुर बजरिया निवासी गुड्डू कश्यप को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य साथियों ने पुष्पमाला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर दोनों साथियों का भव्य सम्मान किया।

*निषाद पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्रपाल कश्यप ने कहा* कि अब तुरैहा मछुआ समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा, जिससे राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी समाज का प्रतिनिधित्व होता रहे। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में समाज के अधिक से अधिक संगठन व पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट मिलना चाहिए, जिसके लिए वह अभी से प्रयासरत हैं।

*जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा* कि तुरैहा मछुआ समाज संगठन की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को होती है, लेकिन इसके बाद भी समाज के साथी बैठक में प्रतिभाग नहीं करते, जो बहुत ही खेदजनक है। आज समाज को जागरूकता के साथ-साथ एकजुट होकर एक मंच पर आने की आवश्यकता है।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने सभी उपस्थित साथियों को दीपावली पर्व की बधाई दी।

*बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:* मुरारी लाल तुरैहा, विक्रम सिंह तुरैहा, विनोद कुमार एडवोकेट, अरविंद कुमार कश्यप, धर्म सिंह, कमल कुमार मुन्ना, अशोक कुमार तुरैहा, रामकिशोर तुरैहा, पप्पू सिंह, रामगोपाल पंडित जी, गुड्डू कश्यप, वी.पी. सिंह तुरैहा, राजीव कुमार, प्रीतम तुरैहा, अजय कुमार प्रधान सहित कई गणमान्य लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर