*₹114.91 लाख की लागत से पट्टी बसंतपुर से मेढ़े वाली गोटिया मार्ग का होगा नवनिर्माण, मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया शुभारंभ*

Loading

*₹114.91 लाख की लागत से पट्टी बसंतपुर से मेढ़े वाली गोटिया मार्ग का होगा नवनिर्माण, मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया शुभारंभ*

*मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि बिलासपुर के हर क्षेत्र में कराया विकास कार्य, पहले काम करता हूं फिर बताता हूं, केवल वीडियो बनाना और घोषणाएं करना विकास नहीं है*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर (रामपुर)।*👉 विधानसभा बिलासपुर के विकास खंड मिलक अंतर्गत ग्राम पट्टी बसंतपुर से मेढ़े वाली गोटिया मार्ग के ₹114.91 लाख की लागत से होने वाले नवनिर्माण कार्य का प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान श्री बलदेव सिंह औलख ने विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। अच्छी सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को भी गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

इस मौके पर मंत्री श्री औलख ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में विधानसभा बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले जितने भी विधायक रहे हैं, उनमें से कोई एक विधायक अपने कार्यकाल का एक ऐसा विकास कार्य गिना दे, जिसे उन्होंने वास्तव में धरातल पर पूरा कराया हो। उन्होंने कहा कि मैं उनको मंच से यह बात कहता हूं कि केवल वीडियो बनाना और बयान देना आसान है, लेकिन धरातल पर उतरकर विकास कार्य कराना कठिन होता है।

मंत्री जी ने कहा कि आज उन्होंने विधानसभा बिलासपुर के हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसे घोषणा मंत्री हुआ करते थे, जो केवल घोषणाएं करते थे, लेकिन धरातल पर काम दिखाई नहीं देता था। मेरी कार्यशैली उनसे अलग है, मैं पहले काम करता हूं और उसके बाद जनता को बताता हूं। मेरा उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनता को उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मंत्री श्री औलख ने कहा कि विधानसभा बिलासपुर के प्रत्येक गांव तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनका संकल्प है। क्षेत्र में विकास कार्यों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और जनता की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की सम्मानित जनता को समर्पित है। जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर