
![]()
* भारतीय किसान क्रांति यूनियन के नेत्र जांच शिविर में उमड़ी भीड़, 200 से अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*बिलासपुर (रामपुर) 👉19 नवंबर 2026।* भारतीय किसान क्रांति यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बिलासपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 200 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया और जरूरी दवाओं व उपचार की जानकारी दी।
शिविर में मोतियाबिंद, आंखों में जलन, पानी आना, कम दिखना जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की विशेष जांच की गई। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष *हरीशंकर यादव* ने कहा –
> “हमारा संगठन सिर्फ किसानों के हक की लड़ाई ही नहीं लड़ता, समाज की सेवा भी हमारा धर्म है। स्वास्थ्य शिविर जैसी पहल से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। भविष्य में भी हम किसानों, मजदूरों और आम जनता के हित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम करते रहेंगे।”
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सरदार कर्नैल सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद शमी, खुशाली राम भगत, अब्दुल शेख, दीपक यादव, शहजेब खान, फैजान अली, मसरूर अहमद, मंसा देवी, रूबी अंसारी, मोहम्मद हसीन एवं नन्ने खां सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। अंत में संगठन की ओर से चिकित्सकों, सहयोगियों और शिविर का लाभ लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
































