*अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की सख्ती, 16 वाहनों पर चालान की कार्यवाही*

Loading

*अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की सख्ती, 16 वाहनों पर चालान की कार्यवाही*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : 👉जनपद में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं कठोर प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार 02 फरवरी 2026 को जनपद की समस्त तहसीलों में प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कुल 10 चेक प्वाइंट स्थापित कर रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 1379 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के समय वाहनों के वैध प्रपत्रों, निर्धारित लोड क्षमता तथा खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 16 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के संयुक्त विशेष अभियानों को नियमित रूप से जारी रखा जाए तथा अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं अनधिकृत परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी चेक प्वाइंट पर सतत निगरानी रखते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कि कार्यवाही की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर