*बिलासपुर में कश्यप समाज मनाएगा महाराजा निषाद राज जयंती*

Loading

*बिलासपुर में कश्यप समाज मनाएगा महाराजा निषाद राज जयंती*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉 आज दिनाँक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार को रात्री 8 बजे माँ दुर्गा मंदिर सिनेमा रोड कहारों वाली गली बिलासपुर में एक बैठक आहूत की गई । जिसमें सैकड़ो की संख्या में कश्यप समाज के लोगों ने भाग लिया । बैठक में 5 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से भगवान महाराजा निषादराज जयंती मनाने का निर्णय लिया गया ।पूर्व भाजपा सभासद रमेश कश्यप ने निषाद राज जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा निषादराज गुह्य का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पंचमी को श्रृंगवेरपुर, प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम के वनवास के समय निषादराज ने सच्चे मित्र का धर्म निभाया था । इसलिए संसार उनको प्रभु श्री राम के सच्चे मित्र के नाम से जानता है आदिवासी समाज आज भी इनकी पूजा करते है। भगवान निषादराज ने प्रभु श्रीराम को केवटराज से कहकर गंगा पार कराया था । वह श्रंगवेगपुर (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) के राजा थे। वनवास जाने के दौरान प्रभु श्रीराम ने पहली रात तमसा (टोंस) नदी के तट पर और दूसरी रात निषादराज के क्षेत्र में बिताया था। बैठक में रमेश कश्यप ने समाज के सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रत्येक माह बैठक करके समाज को जोड़ने का काम करेंगे जिसमे राजाराम कश्यप एवं समाज के सभी सम्मानित लोगो ने प्रत्येक वार्ड में समाज की बैठक कर उन्हे जोड़ने का निर्णय लिया गया ।बैठक में प्रकाश कश्यप,मनोहर लाल कश्यप, नीरज कश्यप( एडवोकेट), चिम्मन कश्यप,विजय कश्यप,पप्पू कश्यप,शिशुपाल कश्यप,विशाल कश्यप,संजय कश्यप, वेदराम कश्यप,जगदीश कश्यप,सुनील कश्यप,महेश कश्यप आयुष कश्यप,संदीप कश्यप,सुरेश कश्यप,इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।बैठक का संचालन राजू कश्यप ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर