*तुरैहा मछुआ समाज स्वजातियों सहित धूमधाम से मनायेगा महर्षि कश्यप जन्मोत्सव एवं महाराजा निषादराज की जयंती- कमल कुमार तुरैहा*

Loading

*तुरैहा मछुआ समाज स्वजातियों सहित धूमधाम से मनायेगा महर्षि कश्यप जन्मोत्सव एवं महाराजा निषादराज की जयंती- कमल कुमार तुरैहा*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉आज दिनांक 03-04-2026 को तुरैहा मछुआ समाज की बैठक का आयोजन सराय गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा जी की समाधि, माता सन्तोषी मन्दिर के प्रांगण में किया। जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ साथियों की सर्वसहमति से महाराज निषादराज जयन्ती व महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का विशालकाय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिला सहकारी बैक सभागार में आयोजित किया जायेगा, जिसमें जनपद रामपुर की सभी तहसील की ग्राम पंचायत व नगगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले सभी तुरैहा मछुआ समाज के स्वजातीय परिवार सहित प्रतिभाग करेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया की सम्बंधित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय आंजनेय कुमार सिंह, मण्डल आयुक्त/कमिश्नर, द्वादश मण्डल मुरादाबाद एव विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरादाबाद के विख्यात डाॅक्टर सी0पी0 सिंह (जिज्ञासा हास्पिटल) और उत्तराखंड सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप रहेंगी। कार्यक्रम को विशालकाय व भव्य बनाने के लिए आज की बैठक में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी। जिला अध्यक्ष ने बताया की 5 अप्रैल 2026 को पूरे भारतवर्ष में खासकर उत्तर प्रदेश में निषादराज गुहा भगवान राम चन्द्र जी के बाल सखा महाराजा निषादराज की जयन्ती के साथ-साथ महर्षि कश्यप जी का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । इस दिन तुरैहा मछुआ समाज से सम्बंधित सभी स्वजातीय परिवार अपनी एकता दिखाते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होते है। उन्होने बताया की तहसील बिलासपुर कार्यकारिणी की मांग पर 5 अप्रैल का कार्यक्रम तहसील बिलासपुर में सिनेमा रोड माँ भगवती दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा जिसमें समाज के सभी साथी एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल मनायेगे। आज की बैठक का संचालन करते हुए तुरैहा मछुआ समाज के जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट ने बताया की 12 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय पर होने वाले महाराजा निषादराज जयन्ती व महर्षि कश्यप जी के जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम में समाज के सभी स्वजातीय परिवार सहित उपस्थित रहेंगे और समाज के जो बच्चे अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे है उन्हे भी सम्मानित किया जायेगा। जिला महामन्त्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट सभासद, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार एडवोकेट, अजय कुमार प्रधान, डाॅ0 कृपाल सिंह तुरैहा, अर्जुन सिंह, अर्जुन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मुरारी लाल तुरैहा, शिवम एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी रामसरन, अरविन्द कुमार, गोविंद राम तुरैहा, बालकिशोर तुरैहा, गोविंद राम तुरैहा, हरि शंकर कश्यप, पूरन लाल कश्यप, कमल कुमार मुन्ना, विक्रम सिंह तुरैहा, मुरारी लाल तुरैहा, ऋषिपाल, पवन कश्यप, पंडित जी, रामगोपाल, दौलतराम तुरैहा, प्रीतम तुरैहा, सुशील कुमार, शिवकुमार तुरैहा, राजीव कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर